इंडिया में होने वाले जी 20 में कितने देश होंगे शामिल, यहां पर कैसी हैं सुरक्षा की तैयारियां
जी 20 को लेकर बड़ी खबर, 9 और 10 सितंबर को जी 20 समिट का आयोजन
इंडिया की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। इस समारोह के माध्यम से न सिर्फ तमाम जी 20 देश बल्कि मेहमान देश भी करीब आएंगे। इसी सम्मेलन में आर्थिक सुधारों से जुड़ी चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में जी-20 समिट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 8 से 10 सितंबर तक का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया जा चुका हैञ
किया जा रहा है खाका तैयार
आपको बता दें कि जी 20 समिट को लेकर तीन दिनों में ट्रैफिक को कैसे मैनेज किया जाएगा, इसका खाका भी तैयार किया गया है। इंडिया के 60 शहरों में करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन हो चुका है। जी-20 डेलिगेट्स जहां भी होंगे। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली इलाके में बाहरी लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक भी लगाई जा सकती है।
यहां आयोजित होगा समिट
आपको बता दें कि जी-20 समिट इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन कॉम्प्लेक्स यानी प्रगति मैदान कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। यहां पर 123 एकड़ में एरिया में 2700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
जी20 2023 नई दिल्ली समिट: महत्वपूर्ण तिथि
3-6 सितंबर 2023: चौथे शेरपा मीटिंग
5-6 सितंबर 2023: फाइनेंस डिप्टी मीटिंग
6 सितंबर 2023: जॉइंट शेरपा और फाइनेंस डिप्टी मीटिंग
9-10 सितंबर 2023: जी20 समिट, मिनिस्टर्स मीटिंग
जी20 2023 नई दिल्ली समिट:
कौन हैं सदस्य देश
आपको बता दें कि जी 20 में 20 सदस्य राष्ट्र हैं, इन देशों में ब्राजील, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, चीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
आपको ये भी बता दें कि जी 20 में शामिल होने 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी आ रहे हैं, हालांकि इंडिया का एक खास दोस्त रूस यानी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इंडिया को जानकारी दे दी है कि वो जी 20 में शामिल होने में असमर्थ हैं।
इस जी 20 में कौन से हैं मेहमान देश
बांग्लादेश, कोमोरोस, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात,
दुखद समाचार :- मशहूर कलाकार ख्याली सहारण हुये सड़क हादसे में घायल