मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के साथ ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।
सुबह से ही प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो रही है।
जानिए कहां कहां होगी बरसात, इंद्र देवता जमकर बरसेंगे कई प्रदेशों में, हरियाणा व अन्य राज्यों में मौसम को लेकर जानिए पूरा अपडेट
मानसून की जगह जगह बरसात हो रही है। मानसून की बरसात से तो बिहार, गुजरात और असम के कई क्षेत्रों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
आने वाले चार दिनों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई और प्रदेशों के लिए नया अलर्ट जारी किया है। अब आने वाले समय में इंद्र देवता मेहरबान रहने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
हरियाणा के अंदर भी मानसून MEHARBAN रहने वाला है, यहां पर तो तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
चलेगी हवा, वह भी 40 से 50 किलोमीटर स्पीड से। वहीं बरसात से तापमान में भी गिरावट आएगी।