बिल्ली को निकालने के लिए कटर से काटनी पड़ी ग्रिल - Choptapress.com

बिल्ली को निकालने के लिए कटर से काटनी पड़ी ग्रिल

Spread the love

Amritsar  में रेस्क्यू कर बिल्ली को 90 फीट गहरे कुआं से मुश्किल से निकालकर बचाया

पंजाब प्रदेश में बिल्ली को 90 फीट गहरे कुआं से निकालने के लिए तीन घंटे तक रात्रि रविवार को रेस्क्यू करके मुश्किल से निकाला गया। घटना अमृतसर के मजीठ मंडी क्षेत्र की हैं। जहां पर बंद पड़े एक कुआं में बिल्ली का बच्चे गिर गया। उसे निकालने के लिए तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

गोरक्षा दल के सेवक पहुंच

बताया जा रहा है कुछ माह यह बच्चा कुआं में गिर गया। इसके बाद बिल्ली के रोने की आवाज के बाद लोगों ने सुनी। इसके बारे में सूचना मिलने पर गौरक्षा दल के कई सेवक पहुंचे। उन्होंने पहले तो बंद कुआं को खोला गया और बिल्ली के बच्चे को रेस्क्यू शुरू किया गया।
इस बंद पड़े कुआ में में सिर्फ तीन फीट पर छत डाली गई थी, उसके अंदर समाजसेवी शिवम मेहता और पंकज ने अंदर जाने का फैसला किया।

उन्होंने ने बताया कि पहले रस्सी के साथ छोटी टोकरी डाल बच्चे को बचाने का प्रयास किया गया। इसमें हमें सफलता नहीं मिली। बच्चा बार बार रो रहा था। ऐसे में उसे छोड़ जाने का दिल नहीं किया। इसके बाद कटर मंगवा कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कटर की सहायता से कुएं पर लगाई गई ग्रिल को काटा गया। इसके बाद बड़ी टोकरी को भेजा गया।

कुआं के अंदर बड़ी टोकरी नीचे रस्सी से उतरी गई। इस पर बिल्ली पहले तो नहीं चढ़ी। इसके कुछ समय बाद जब टोकरी में बैठ गई। इसके बाद उसे बाहर निकाल दिया गया। बिल्ली को बाहर निकाल कर दूध पिलाया गया। वहीं उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसी के साथ कुआं को पूरी तरह से ढक दिया गया। जिससे भविष्य में कोई जानवर न गिर जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *