आज भाग्य का मिलेगा साथ जाने अपनी राशी का योग - Choptapress.com

आज भाग्य का मिलेगा साथ जाने अपनी राशी का योग

horoscope
Spread the love

HOROSCOPE :- 15-09-2023

choptapress.com

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-

मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सानिध्य महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय =>  कलरफुल कपड़े पहनें।#

 

चलती कार में आग लगने से बचने के लिये रखें ये सावधानी व बचाव

 

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित लाभ होगा। घर में खुशहाली रहेगी। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लगाएं।

 

चलती कार में आग लगने से बचने के लिये रखें ये सावधानी व बचाव

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

आर्थिक क्षेत्र में आय के नये साधन सुलभ होंगे। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। पारिवारिक तनाव का असर अपने स्वास्थ पर न पड़ने दें। कार्यक्षेत्र में मन नई प्रगति के लिए प्रयास करेगा।    ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लागाएं।

 

DRUG FREE HARYANA – CYCLOTHONE RAILLY

 

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

मजबूती के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। बड़ों का सम्मान करें।  ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

 

डीजल गाडिय़ों पर क्या सही में बढ़ जाएगी 10% GST

 

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

क्षमता से अधिक व्यावसायिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में आपकी महत्ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  पुरानी फाइलें और फालतू कागज फाड़कर फेंक दें। काम करने की टेबल साफ रखें।

 

किसानो को मिला रासायनिक खादों से छुटकारा, अपना रहे ये तरकीब

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। खुलाबाजी में कोई वस्तु न खायें। शिक्षा के दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  10 साल से कम उम्र की कन्या के पैर छुएं।

 

SHARUKH KHAN की JAWAN MOVIE के कलेक्शन में आई गिरावट

 

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। मन सुन्दर विचारों से सिंचित होगा। पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  नमक के पानी से पैर धोएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

कुछ नई योजनाएं अपनी सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सक्रियता का लाभ मिलेगा। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों कों मान-सम्मान का लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  पानी में हल्दी मिलाकर किसी भी पेड़ के नीचे डालें।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार मन को प्रसन्न रखेगा। रोजगार में सुधार हेतु मन चिंतित होगा। रोजगार में नयी योजनाओं द्वारा प्रगति संभव। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  तिल खा कर घर से निकलें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों का विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार मन को प्रसन्न रखेगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  बाल और नाखून न कटवाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि  संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे।        ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।

 

 

तूसी किने पंजाबी ग्रैंड फिनाले

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *