आपका आने वाला दिन का राशिफल - Choptapress.com

आपका आने वाला दिन का राशिफल

#ASTRO
Spread the love

27-06-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। संबंध मधुर बनेंगे। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => मुनक्का खाकर घर से निकलें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। सगे-संबंधियों के बीच पद व मर्यादा का ख्याल रखें। विषम व नाजुक स्थिति में विवेक से काम लें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => अपना जूठा किसी को न खिलाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => ठंडी और सफेद चीजें खाने से बचें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से मधुरता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अत: अवसर का पूर्ण लाभ लें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => पानी पीकर गिलास में थोड़ा बचा लें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => विष्णु मंदिर में गेहूं चढ़ाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठापूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खानपान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => खाने की थाली में ही हाथ न धोएं।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: उक्त स्वभाव को सुधारें। ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => नाभी पर इत्र लगाएं।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
काफी सारे अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। शंकाएं सम्बन्धों में कटुता पैदा करेंगी। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार है। ग्रहों की अनुकूलता का असर दिखेगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। कोई इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है। राजकीय कर्मचारियों के लिये नौकरी का वातावरण सुखद होगा। समाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => किसी महिला मित्र को परपल शेड की नेल पैंट गिफ्ट करें और महिलाएं ब्लू कलर की नेल पैंट लगाएं।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
अपनी रचनात्मक क्षमता के कारण पुरस्कार एवं सम्मान का लाभ प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। सांस्कृतिक अथवा धार्मिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => किसी लंगड़े या अपंग व्यक्ति की मदद करें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर के पुजारी को तिलक लगा कर प्रणाम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *