HARYANA : पूजा पाठ कर रहे पुजारी को सांप ने डसा - Choptapress.com

HARYANA : पूजा पाठ कर रहे पुजारी को सांप ने डसा

#snake
Spread the love

पूजा पाठ कर रहे पुजारी को सांप ने डसा, पीजीआई चंडीगढ़ में करवाया भर्ती, प्रदेश में सांप डसने के करीब आ चुके हैं 65 मामले

प्रदेश में जहरीले जीवों के कटाने के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। अंबाला सिटी में भी सांप के डसने से बुधवार को 2 लड़कियों की मौत हो गई थी।

वहीं अंबाला जिले में बाढ़ के बाद जहरीले जीव जानलेवा साबित हो रहे हैं। टांगरी बांध के पास मंदिर के पुजारी को बुधवार शाम को सांप ने अचानक डस लिया।

तबीयत बिगड़ी

पुजारी के सांच काटने पर काफी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद पुजारी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। पुजारी को यहां के डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है श्री खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी दीपक अत्री मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।

इस मौसम में रखे ध्यान

बता दें कि हरियाणा में जगह जगह बरसात से जलभराव हो चुका है। इससे जगह जगह जहरीले जीव घुम रहे हैं। हरियाणा में घग्घर नदी पर भी जहरीले जीव काटने की घटना हो चुकी है। घग्घर नदी पर सिरसा में अनेक स्थानों पर जहरीले जीव घूमते हुए देखे गये हैं।

धनु :- संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *