HARYANA : रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 2 घंटे किया प्रदर्शन - Choptapress.com

HARYANA : रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 2 घंटे किया प्रदर्शन

Roadways Worker
Spread the love

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 2 घंटे किया प्रदर्शन
सिरसा डिपो में सिरसा डिपो सांझा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

हरियाणा के सिरसा में रोडवेज कर्मशाला गेट के सामने वीरवार को सिरसा डिपो सांझा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गेट के सामने 2 घंटे सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया,

जिसकी अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा सिरसा डिपो के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, आत्माराम बरासरी, मोहनलाल सहारण व सीता सिंह ने की।

कर्मचारी नेता व राज्य मुख्य सलाहकार चमन लाल ने बताया कि सांझा मोर्चा द्वारा 23 जून 2023 को परिवहन मंत्री प्रधान सचिव परिवहन विभाग के साथ बैठक हुई थी।

इस बैठक के दौरान बहुत सी मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें से एक दो मांगों को छोडक़र बाकी सभी मांगें पेंडिंग पड़ी है, जिन पर सरकार गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिखाई जा रही उदासनीता के विरोध में ही सांझा मोर्चा के आह्वान पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने जल्द मांगों पर संज्ञान नहीं लिया तो हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर बड़ा आंदोलन करने मजबूर होंगे।

यह है कर्मचारियों की मांगें:

आपको बता दें कि कर्मचारियों की मांग परिचालक व लिपिकों का पे गे्रड 19900 से 35400 किया जाए। रोडवेज चालकों को हैवी पे ग्रेड 53100 दिया जाए। डिपे स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जुनियर ऑडिटर के पदों पर कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की बजाय 5 वर्ष का किया जाए।

ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के तहत किए गए तबादले रद्द किए जाएं। 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए। रूका हुआ वेतन दिया जाए।

चालकों को अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित कर प्रमोशन की जाए। विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को 5 हजार रुपए जोखिम भत्त्ता दिया जाए। कर्मशाला व स्टोर के वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए।

कर्मशाला में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। सभी प्रकार के सुपरवाइजर हैड से एसएसआई की प्रमोशी की जाए। हरियाणा सरकार की अधिसूचना अनुसार किराया राऊंड फिगर में किया जाए। 265 प्राइवेट परमिट देने की पॉलिसी को रद्द किया जाए।

ये मौजूद रहे

इस दौरान पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन से प्रधान निर्मल सिंह, एसकेएस जिला वरिष्ठ उपप्रधान मदनलाल खोथ, शैलेंद्र रानियां, शेर सिंह खोड, निर्दोष कुलडिय़ा, विनोद ढाका, धर्मवीर सिंह सहारण, सुरेंद्र सिंह, चमन लाल क्लर्क पे ब्रांच, नरेश कुमार क्लर्क, लादूराम, सुखदर्शन लवली, सतवीर सिंह, जोगिंद्र यार्ड मास्टर, शिवराज सिंह, जगदीश, विनोद खारिया, सतपाल खान प्रवीण कुमार मौजूद रहे।

 

 

 

HARYANA : 150 फीट पानी की टंकी पर चढ़े 4 किसान 16 दिन बाद नीचे उतरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *