कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 22-09-2023
http://देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल
मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
किसी नई दिशा में पूंजी निवेश का विचार बनेगा। कुछ पारंपरिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ईश्वरीय सत्ता पर निर्भर मन सुख की अनुभूति करेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5
# आपके लिए उपाय => पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
घरेलू समस्याओं को बाहर तमाशा न बनने दें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 6
# आपके लिए उपाय => सूजी का हलवा खाएं।#
मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
==> शुभ रंग : हरा शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।
कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
बीती बातों को छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्टा करें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का प्रयास करें।
==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => घर या ऑफिस में पानी रखने की जगह पर फूल भी रखें।
सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा।
==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => माता जी के मंदिर में लाल चूडिय़ां चढ़ाएं।
कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। आलस्य का त्याग करें। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 8
#आपके लिए उपाय => उबली हुई चाय पत्ती किसी गमले में डालें।
तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
कुछ नये शक्तिवान लोंगो से निकटता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीविका में प्रगति के आसार हैं। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => गुनगुने पानी से गरारे करें।
वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
गलतियों को स्वीकारते हुए सम्बन्धों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्राश्चित भी करें। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। नये कार्यों से लाभ संभव।
==> शुभ रंग : गुलाबी शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => पूड़ी या पराठे पर गुड़ रख कर चौराहे पर रख दें।
धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
भावुकता ब्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। समय का पूर्ण उपयोग करें।
==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
#आपके लिए उपाय => किसी मंदिर में पीला नैपकिन या कपड़ा दान दें।
मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
क्षमता से अधिक कार्यो का बोझ निजी दायित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। सम्बन्धों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकता है।
==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => काले कपड़े न पहनें।
कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय सम्बन्ध के प्रति मन केन्द्रित होगा।
==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 1
#आपके लिए उपाय => हलवा खाएं।
मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
अपने कार्यो को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सम्बन्धों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।
==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय – 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।
जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना
भारतीय किसान एकता ने सौंपा ज्ञापन