कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल - Choptapress.com

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 06-10-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-

भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति करेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का समय है। विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण से सामाजिक मान-मर्यादा को हानि पहुंच सकती है।      ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 7

# आपके लिए उपाय =>  लाल कपड़े में मसूर की दाल रख कर किसी भिखारी को दान दें।

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

भौतिक सुख साधन हेतु व्यय संभव। रोजगार में अच्छी आशाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। पारिवारिक  चिंताओं से मन ग्रसित होगा। आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे।    ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

# आपके लिए उपाय =>  9 साल तक की कन्या को छेने वाली मिठाई खिलाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित  परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि होने का योग है। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  ऑनलाइन शॉपिंग या लेन-देन न करें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी नये कार्य हेतु मन केंद्रित होगा। ज्यादा कार्यवश मन परेशान होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। क्रोध छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरेंगे। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  पानी पीकर गिलास में थोड़ा बचा लें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

थोड़ा स्वास्थ्य के प्रति सर्तक रहें। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्त्तव्यनिष्ठ बनें। संबंधों के अनुकूल मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  सरकारी अधिकारी या किसी बड़े व्यक्ति को मिठाई खिलाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। आर्थिक क्षेत्र में आय के नये साधन सुलभ होंगे। अत्याधिक कार्यो के बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अभिभावकों से कुछ मतभेद की आशंका है। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय करेंगे।      ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  दिनभर में 2  इलाइची खाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्त्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यो में संलग्नता से लाभ संभव। महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति हेतु आलस्य न करे।      ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  माथे पर सिंदूर लगाएं।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निराशावादी विचारों को छोड़ आशावादी बनें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू और पान मसाला न खाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। निकट संम्बंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व स्नेह मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।    ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को अन्न दान करें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होगा। प्रणय संबंध मधुर बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोग क्रियाशील होंगे। रोजगार में लाभ होगा। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  1 रोटी बिना घी की खाएं।

 

http://आशा वर्करों ने करनाल में होने वाली रैली को लेकर बनाई रणनीति

 

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किसी भी मंदिर में गेहू का आटा दान दें।

 

 

 

आशा वर्करों ने करनाल में होने वाली रैली को लेकर बनाई रणनीति

 

 

इलम चंद इन्सां इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते 5 स्वर्ण पदक

 

 

डेरा श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

 

 

शिक्षा ऋण योजना के तहत 5 फीसद ब्याज दर पर मिलेगी सब्सिडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *