CHANDERYAN 3 : लॉन्च करने वाली इसरो वैज्ञानिकों की टीम पहुंची तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर - Choptapress.com

CHANDERYAN 3 : लॉन्च करने वाली इसरो वैज्ञानिकों की टीम पहुंची तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर

CHANDERYAAN 3
Spread the love

चंद्रयान 3 लॉन्च करने वाली इसरो वैज्ञानिकों की टीम पहुंची तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर, कल होगा चंद्रयान 3 लॉन्च

14 जुलाई को इसरो एक बार फिर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगाा। इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम चंद्रयान-3 के लघु मॉडल के साथ तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पूजा अर्जना करने पहुंची।

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से शुक्रवार दोपहर को 2:35 मिनट पर लॉन्च होगा। इसका मिशन भी चंद्रयान-2 की तर्ज पर किया जाएगा।

वैज्ञानिक कई क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। यह भी बता दें कि चंद्रमा की कक्षा पर पहुंचना, लैंडर का उपयोग कर चंद्रमा की तह पर यान को सुरक्षित उतारना। लैंडर में से रोवर का बाहर निकलकर चंद्रमा की सतह के बारे में अध्ययन करना शामिल  रहा है।

बता दें कि चंद्र मिशन अभियान के तहत चंद्रयान-3 को ‘ फैट बॉय’ एलवीएम3-एम4 रॉकेट लेकर जाएगा। 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से बहुप्रतीक्षित प्रक्षेपण के लिए इसरो जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिर में निर्धारित है।

आपको बता दें कि वैज्ञानिक यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में घंटों की मेहनत कर चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग तकनीक में महारत हासिल करने का लाक्ष्य साधे हुआ है। यह मिशन भावी अन्तरग्रहीय मिशनों के लिए भी सहायक साबित हो सकता है।

 

 

 

SARKARI JOBS : एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 430 पदों के लिए भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *