राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच आजाद - Choptapress.com

राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच आजाद

Spread the love

राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच आजाद, पार्टी ने इनको दी टिकट
पार्टी ने घोषित किए 43 प्रत्याशियों के नाम

 

 

राजस्थान में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता रहा है। चुनाव प्रचार में उम्मीदवार जुट गये हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी कर दी। इसमें वर्तमान सीएम अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे पांच निर्दलीय विधायकों को भी टिकट दिया गया है।

आपको बता दें कि सोनिया गांधी के निर्देश के बावजूद विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में विधायकों को पहुंचने से रोकने वाले संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम दूसरी सूची में भी नहीं है। दोनों अशोक गहलोत के विश्वस्त माने जाते हैं। आपको बता दें कि इस सूची में 13 मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशियों की दो सूची आने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को 33 प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की थी। कांग्रेस 200 में से 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

ध्यान रहे है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 200 में से 99 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा को 73 सीटों पर कामयाबी मिली थी। बाद में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार का गठन किया था।

रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे जुबेर खान

आईएएस पद से सेवानिवृत होने के बाद राजनीति में आए प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत से उम्मीदवार बनाया गया है। साफिया जुबेर के स्थान पर उनके पति कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान रामगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
बाबूलाल नागर को दूदू, संयम लोढ़ा को सिरोही, ओमप्रकाश हुडला को महुआ, खुसबीर सिंह को मारवाड़ जंक्शन और लक्ष्मण मीना को बस्सी सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी के साथ साथ चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को लालसोट, जबकि खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को सिविल लाइंस, जबकि आपदा मंत्री गोविंद राम मेघवाल को खाजूवाला, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला को बीकानेर पूर्व से पार्टी ने उतारा है।

इसी क ेसा थ परिवहन मंत्री बृजेंद्र को ओला, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव को कोटपुतली, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को डीग, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव को वैर, जबकि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को निम्बाहेड़ा, जगदीश जांगिड़ को सादुल शहर, वहीं गुरमित सिंह कुन्नर करणपुर, डूंगरराम गेदर को सुरतगढ़ से टिकट मिला है।

कहां से किसको मिला टिकट

आपको बता दे कि दूसरी सूची में विनोद कुमार को हनुमानगढ़, सुशीला डूडी से नोखा, अनिल कुमार शर्मा को सरदारशहर, राजकुमार शर्मा को नवलगढ़, हाकमअली को फतेहपुर, सुरेश मोदी को नीम का थाना से टिकट दिया गया है। जबकि अमिन कागजी को किशनपोल, रफीक खान को आदर्श नगर, लक्ष्मणमीणा को बस्सी, शकुंतला रावत को बानसूर, रोहित बोहरा को राजाखेड़ा से टिकट दिया गया है।

वहीं अशोक बैरवा को खंडार, नसीम अख्तर को पुष्कर, रघु शर्मा को केकडी, महेंद्र चौधरी को नांवा, सुखराम विश्नोई को सांचौर, मेवाराम को बाड़मेर, दयाराम परमार को खेरवाड़ा, पुष्कर लाल को मावली, रघुवीर मीणा को सलूंबर एवं अर्जुन लाल बामनिया को बांसवाड़ा से टिकट मिला है।

 

अग्रोहा धाम में वार्षिक मेला जाने के लिए चलेगी निशुल्क बसें

http://देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला

 

भारतीय रोलर हॉकी व इनलाइन हॉकी टीमें पहुंची चीन

देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला

3 thoughts on “राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी सूची में पांच आजाद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *