HARYANA CM MANOHAR LAL : जमीन रजिस्ट्री को लेकर बड़ी घोषणा - Choptapress.com

HARYANA CM MANOHAR LAL : जमीन रजिस्ट्री को लेकर बड़ी घोषणा

CM HARYANA
Spread the love

सीएम मनोहर लाल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ने जमीन रजिस्ट्री को लेकर कर दी बड़ी घोषणा, रजिस्ट्री के 10 दिन बाद तक पोर्टल पर सबको आपत्ति के लिए दिखेगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समय समय पर जन हित के लिए घोषणा कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने भूमि की रजिस्ट्री को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री करने की पॉवर एसडीएम और डीआरओ को भी दे दी है। इससे पहले भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार ही करते थे। उनके अवकाश या नहीं होने पर लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

 

अब सीएम ने SDM व DROको जमीनों की रजिस्ट्री करने की शक्तियां दी हैं।

आपको यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री ने भूमि के इंतकाल की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया है। इसके अलावा रजिस्ट्री के 10 दिन बाद तक पोर्टल पर सबको आपत्ति के लिए दिखेगा, अगर कोई आपत्ति नहीं होती तो उसका इंतकाल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *