horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन - Choptapress.com

horoscope:- कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 27-08-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-

आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बनाने का प्रयास करें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय => पूड़ी और बताशा छत पर रखें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 1

# आपके लिए उपाय => सोच-समझकर बोलें और किसी भी काम में आलस्य न करें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यो में अत्यधिक व्यय के योग है। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय => किसी गमले की थोड़ी सी मिट्टी सिर पर लगाएं।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पुरानी गलतियों को बातचीत से सुधारने का प्रयास करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय => माता, बहन या किसी फ्रेंड को दूध, चाय या कॉफी पिलाएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांति की अनुभूति करेगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय => अंकुरित गेहूं खाएं।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर चेंज करें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => किसी को खट्टी-मीठी चीज खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। ==> शुभ रंग : नारंगी शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय => चावल में हल्दी डालें और इन चावल को पीले कपड़े में रखकर लक्ष्मी जी के मंदिर में चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय => झूठी गवाही न दें और किसी के बारे में बुरा न कहें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की ओर केंद्रित होंगे। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। नई दिशा में आपकी योजना आपकों ऊर्जावान बनाएगी। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : काला शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय => घर या ऑफिस की सफाई करवाएं। फालतू कागज या रद्दी बेच दें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

उच्छृंखलता से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लापरवाही संभव। स्थिति व उम्र के हिसाब से अपने अंदर व्यस्कता लायें। अपनी भावुकता पर नियंतण्ररखें, अन्यथा शोषण के शिकार हो सकते हैं। ==> शुभ रंग : सफ़ेद शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय => पीपल के पेड़ में जल चढ़ा कर घी का दीपक लगाएं।

 

 

दुखद समाचार :- नही रहे पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल

 

 

Health :- लीवर को कैसे रखे हल्दी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *