कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल - Choptapress.com

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल

horoscope
Spread the love

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल:- 27-09-2023

मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):-

निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नई दिशा में व्यस्तता बढ़ेगी।  परिजनों की बातों का बुरा न मानें। भविष्य संबंधी कुछ चिताओं से मन परेशान होगा। नई दिशा में सक्रिय होने के आसार हैं। ==> शुभ रंग : सुनहरा  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  किसी पेड़ के नीचे गुड़ और चने रखें।

 

http://25 करोड़ की हीरे व सोने की ज्वेलरी ले गये चोर

 

वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-

पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंता से ग्रसित होगा।      ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4

# आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लगाएं।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक सम्बन्धों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाएं। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-

कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेगा।   ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  2 सिक्के पानी से धो कर जेब में रख लें।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-

अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेगा लेकिन बिगड़े हुए सम्बन्धों को सुधारने की चेष्ठा करें। किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। कार्य क्षेत्र मे नऐ आसारों से मन प्रसन्न होगा।    ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  घर में पूजा स्थान पर तांबे का कलश भर कर रखें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-

सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों की मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार आपकी गरिमा में वृद्धि करेगा।     ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  आटे के दीपक बना कर तुलसी की जड़ में लगाएं।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-

महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतोष पैदा करेगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है।   ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को मीठे चावल खिलाएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-

किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा की दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है ।    ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंतित करेगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग मिलेगा।      ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  चने की दाल खाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-

किसी नए संम्बन्ध में भावनात्मक प्रागाढ़ता के आसार है। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को सार्थक करेंगे। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। व्यवहार कुशलता से नवीन सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  घर या ऑफिस की पुरानी झाड़ू बदल दें।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-

प्रतिकूल स्थिति में भी घर के माहौल को सुंदर बनाने की चेष्ठा करें। पारिवारिक समस्याओं को हल करने हेतु केंद्रित होगा। प्रणय संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता के लोग क्रियाशील होंगे। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  चने खाएं।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-

भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाए कष्टकारी हो सकती हैं। पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें।     ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  मक्के से बनी सब्जी या मिठाई खाएं।

 

 

25 करोड़ की हीरे व सोने की ज्वेलरी ले गये चोर

 

 

हर मंगलवार को करनाल को कार फ्री डे घोषित

 

 

सरकार फसल भुगतान 72 घण्टे के वायदे को भूली

 

 

स्टेट वालीबॉल में गोल्ड जीतकर आने पर हंजीरा में खिलाडिय़ों का किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *