इसरो ने दी है गगनयान को लेकर बड़ी खबर, इस मैन मिशन पर चीफ सोमनाथ ने दिया बड़ा बयान
गगनयान अभियान में मानव दल को अंतरिक्ष में भेजा
चंद्रयान 3 की चांद पर सफलता और आदित्य वन की सूरज पर कामयाबी के बाद इसरो सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे इसरो ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है।
अब इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि 21 अक्टूबर को होने वाली पहली टीवी-डी1 टेस्ट फ्लाइट (परीक्षण उड़ान) के बाद भारतीय स्पेस एजेंसी अपने महत्व गगनयान कार्यक्रम के तीन और परीक्षण उड़ान मिशन को अंजाम देगी।
आपको बता दें कि गगनयान अभियान में मानव दल को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और उन्हें सुरक्षित हिंद महासागर में उतारा जाएगा। परीक्षण वाहन विकास उड़ान का परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में किया जाएगा।
स्पेस डिपार्टमेंट के सचिव पद की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सोमनाथ ने बताया है कि गगनयान मिशन का प्रथम परीक्षण वाहन उड़ान 21 अक्टूबर को अंजाम दिया जाएगा.
इसके बाद 3 और परिक्षण मिशन डी2, डी3, डी4 कोइसरो के महत्वाकांक्षी गगनयान प्रोजेक्ट का लक्ष्य 2 से 3 सदस्यों के दल को 1 से 3 दिन के मिशन के लिए पृथ्वी के चारों ओर करीब 400 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में ले जाना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है।
उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि इसी मिशन में गगनयान अभियान में मानव दल को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा और उन्हें सुरक्षित हिंद महासागर में उतारा जाएगा।
ऐसे होती है ये एबॉर्ट मिशन टेस्टिंग
आपको बता दें कि मानवरहित परीक्षण के लिए सतीश धवन स्पेस केंद्र से रॉकेट टीवी-डी1 की लॉन्चिंग होगी। क्रू मॉड्यूल, जहां गगनयान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को बैठाया जाएगा, वह 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर टीवी-डी 1 से अलग हो जाएगा। इसके बाद, स्वायत्त रूप से एक एबॉर्ट सिक्वेंस एग्जीक्यूट किया जाएगा और पैराशूट तैनात होंगे.
फिर रॉकेट से अलग हुआ क्रू मॉड्यूल समुद्र में गिर जाएग। आपको बता दें कि इसरो ने कहा कि क्रू मॉड्यूल को भारतीय नौसेना के एक इसी मिशन के लिए डेडिकेटेड जहाज और गोताखोरों की एक एक्सपर्ट टीम का उपयोग करके समुद्र में उतारने के बाद सकुशल वापस लाया जाएगा।
http://मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल किसानों के लिए बना अभिशाप
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल किसानों के लिए बना अभिशाप
शाह सतनाम सिंह गल्र्ज स्कूल की प्राचार्या को मिला इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड
इस सब्जी में छिपा है आपके स्वास्थ्य का राज
दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले रूट पर हरियाणा रोडवेज एसी बसें शुरू