हरियाणा रोडवेज डबवाली से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू - Choptapress.com

हरियाणा रोडवेज डबवाली से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू

HARYANA ROADWAYS
Spread the love
हरियाणा रोडवेज डबवाली से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू, इन जिलों से होकर जाएगी हरिद्वार

हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो द्वारा सिरसा से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा भी हुई शुरूहरियाणा के डबवाली से हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू हो गई है। डबवाली से बस यह सुबह 5 बजे चलेगी। इसके बाद सिरसा से यह बस हरिद्वार के लिए 6:20 पर चलेगी।

यह बस सिरसा से फतेहाबाद, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र, युमनानगर होतेे हुए हरिद्वार शाम को 4 बजे पहुंची। वापसी में बस दूसरे दिन हरिद्वार से शाम सवा 6 बजे वापसी डबवाली सिरसा के लिए चलेगी।

हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो

 

हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो द्वारा आईएसबीटी कश्मीरी गेट दिल्ली से नॉन स्टॉप सिरसा के लिए एचवीएसी बस शुरू हो गई है। यह बस दिल्ली से हिसार ➡होते हुए सिरसा पहुंचेगी।

 दिल्ली से सुबह 10.40 बजे, हिसार से दोपहर 03.15 बजे, वापसी मार्ग  सिरसा से दिल्ली शाम 07.30 बजे व हिसार से रात 09.30 बजे चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *